What is difference between Valmiki Ramayana and Ramcharitmanas
What is difference between Valmiki Ramayan and the Ramcharitmanas : महर्षि वाल्मीकि द्वारा रामायण की रचना का काल आज से लगभग 9 लाख वर्ष पहले के आसपास का बताया जाता है. हालाँकि, इस तथ्य को लेकर विद्वानों में मतभेद है. हम भी शोध की दिशा में हैं. वाल्मीकि जी भगवान श्रीराम के समय उपस्थित थे. ये रामायण उस समय की वैदिक संस्कृत में लिखी गई थी. तब की भाषा और आज की भाषा में बहुत अंतर आ चुका है. वाल्मीकि रामायण ही मूल रामायण है, जिसके आधार पर अन्य सैकड़ों रामायण की रचना की गई. मूल वाल्मीकि रामायण एक प्रमाणिक ऐतिहासक ग्रंथ है.
रामचरितमानस की रचना- इसके बाद आज से लगभग 500 साल पहले गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस की रचना की. जहां वाल्मीकि रामायण मूल इतिहास है, वहीं रामचरितमानस भक्ति का महासागर. वाल्मीकि रामायण प्रमाण है क्योंकि वाल्मीकि जी उस समय उपस्थित थे. वहीं, रामचरितमानस अनुभव और भक्ति का ग्रंथ है.
अन्य 'रामायण'- इसी के साथ, आज तक कई सैंकड़ों लोगों या कवियों ने भी अपनी-अपनी सोच और बुद्धि के हिसाब से 'रामायण' लिखी हैं, जो श्रीराम के जीवन के कई अनछुए पहलुओं की जानकारी देने का दावा भी करती हैं, हालांकि इनमें से तो कई लेखक या कवियों ने रामायण लिखने की बजाय उसके नाम से अपना एजेंडा सेट करने का प्रयास ज्यादा किया है (हम सभी लोक रामायणों की बात नहीं कर रहे) और इसीलिए अन्य रामायणों को प्रामाणिक भी नहीं माना जाता है. किसी भी शोध या गहरे अध्ययन के लिए वाल्मीकि रामायण को ही आधार माना जाता है.
वाल्मीकि रामायण की रचना त्रेतायुग में हुई थी. यह संस्कृत (वैदिक और लौकिक के बीच का संधि काल) में लिखी गई है. इसे 'आदिकाव्य' कहा जाता है. जबकि रामचरितमानस की रचना 16वीं शताब्दी में गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा की गई. इसकी भाषा अवधी है, जो उस समय के आम जनमानस की भाषा थी.
यूं तो वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस में कई अंतर दिखाई देते हैं, जैसे वाल्मीकि रामायण के अनुसार अहिल्या अदृश्य रूप में तपस्या कर रही थीं, जबकि मानस में वे पत्थर की शिला बन गई थीं. वाल्मीकि रामायण के अनुसार श्रीराम और लक्ष्मण जी विश्वामित्र के साथ जनकपुर गए थे और वहां श्रीराम ने सामान्य रूप से धनुष तोड़ा था (जो उससे पहले कोई हिला भी न सका था), जबकि मानस में स्वयंवर के भव्य आयोजन का वर्णन है. मूल वाल्मीकि रामायण में 'लक्ष्मण रेखा' का कोई उल्लेख नहीं मिलता, जबकि रामचरितमानस और अन्य लोक रामायणों में यह एक महत्वपूर्ण प्रसंग है.
लेकिन दोनों में एक जो मुख्य अंतर है, वो क्या है, जो सभी अंतरों का आधार है? यह अंतर निम्नलिखित वीडियो में बताया गया है.👇
वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस में मुख्य अंतर क्या है (Click Here)
-----------------------------------------------------------------
Tags :
What is the difference between the Valmiki Ramayana and the Ramcharitmanas? When and by whom was the Valmiki Ramayana written? When and by whom was the Ramcharitmanas composed? Which is the authentic version the Valmiki Ramayana or the Ramcharitmanas? How is Lord Rama portrayed in the Valmiki Ramayana versus the Ramcharitmanas, and why do these differences exist? What distinguishes the Valmiki Ramayana from Tulsidas's Ramcharitmanas? Difference between Valmiki Ramayana and Ramcharitmanas; Valmiki Ramayana; Tulsidas's Ramcharitmanas; Ramayana and Ramcharitmanas differences; Gomphothere Ramayana; The Glory of the Name of Rama; Which is the true Ramayana Tulsidas's or Valmiki's? The Glory of the Name of Ram.
वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस में क्या अंतर है? वाल्मीकि रामायण कब और किसने लिखी थी? रामचरितमानस की रचना कब और किसने की थी? वाल्मीकि रामायण सही है या रामचरितमानस? वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस में श्रीराम, वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस में अंतर क्यों है? वाल्मीकि रामायण और तुलसीदास जी की रामचरितमानस में क्या अंतर है? राम नाम की महिमा, ram naam ki mahima, riyal ramayan konsi tulsi ya balmiki, Valmiki Ramayana aur ramcharitmanas me kya antar hai

Post a Comment