Vitamins and Its types in Hindi – विटामिन क्या होते हैं, ये कितने प्रकार के होते हैं? कौन सा विटामिन किस बीमारी से करता है रक्षा?

Vitamins and Its types in Hindi – विटामिन क्या होते हैं, ये कितने प्रकार के होते हैं? कौन सा विटामिन किस बीमारी से करता है रक्षा?

Vitamins and Its types in Hindi – विटामिन क्या होते हैं, ये कितने प्रकार के होते हैं? कौन सा विटामिन किस बीमारी से करता है रक्षा?

Vitamins and Its types in Hindi  — स्वस्थ शरीर के लिए विटामिन्स (Vitamins) इतने महत्वपूर्ण हैं कि इन्हें 'जीवन सत्व' भी कहा जाता है. विटामिन्स तरह-तरह के भोजन को पचाने, शरीर को ताकत देने और शरीर की अलग-अलग रासायनिक प्रक्रियाओं को सही तरह से चलाने में मदद करते हैं. इनकी कमी या असंतुलन से शरीर में कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं. विटामिन्स शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं और हमारे शरीर को इस योग्य बना देते हैं, जिससे भोजन ठीक से पच सके, शरीर को ऊर्जा और ताकत मिल सके और बीमारियों से बचाव किया जा सके.

विटामिन्स क्या हैं (What are Vitamins in Hindi)?

विटामिन एक तरह के कार्बनिक यौगिक तत्व (Organic Compound Element) होते हैं. ये या तो पानी में या वसा (Fat) में घुलनशील होते हैं. पानी में घुलनशील विटामिन्स की तुलना में, फैट में घुलनशील विटामिन्स को शरीर में जमा करना ज्यादा आसान होता है. अब तक 13 विटामिन्स की पहचान की गई है. ये छोटे-छोटे कंपाउंड होते हैं, जो शरीर को ठीक तरह से काम करने में मदद करते हैं. 
 
विटामिन्स हमें अलग-अलग स्रोतों से प्राप्त होते हैं- जैसे भोजन, सूर्य की रोशनी आदि. हमारे शरीर के लिए अलग-अलग तरह के विटामिन्स की जरूरत होती है, जैसे- विटामिन A, B, C, D आदि. इनमें से शरीर में अगर एक भी विटामिन की कमी हो जाए, तो हमारा शरीर अस्वस्थ हो सकता है.

Types of Vitamins in Hindi -

विटामिन A (Types of Vitamins - Vitamin A)

इस विटामिन को रेटिनॉल भी कहते हैं. ये विटामिन फैट में घुलनशील है. ये विटामिन दो तरह का होता है- रेटिनॉइड्स और करॉटिनाइड्स. जिन सब्जियों के रंग जितने ज्यादा हरे होते हैं, उनमें करॉटिनाइड्स उतना ही ज्यादा पाया जाता है. करॉटिनाइड्स के अच्छे स्रोतों में गाजर, टमाटर, आम, खुबानी और आलूबुखारा शामिल हैं. 

विटामिन A की जरूरत- 

अगर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करना चाहते हैं, तो विटामिन-ए अच्छा विकल्प है. ये आंखों की रोशनी और शरीर के विकास के लिए सबसे जरूरी विटामिन है. इसकी कमी से रतौंधी (अंधेरे में कम दिखाई देना) की समस्या हो जाती है. शरीर के विकास के लिए विटामिन A बहुत जरूरी है. बच्चों में विटामिन A की कमी से उनका विकास धीरे-धीरे होता है, जिसका असर हाइट पर भी पड़ता है. साथ ही कुछ अंगों में इंफेक्शन की समस्या भी हो सकती है. विटामिन A शरीर में अनेक अंगों को सामान्य रूप में बनाए रखने में मदद करता है, जैसे- स्किन, बाल, हड्डी, दांत, मसूड़े और नाखून. इसकी कमी से बालों और त्वचा में रूखापन आ जाता है और उनकी चमक चली जाती है. 

विटामिन A के स्रोत- 

हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, चुकंदर, ब्रोकली, कद्दू, पपीता, आम, दूध, मक्खन, क्रीम आदि. पीले और नारंगी रंग के फल और सब्जियों में विटामिन A सबसे ज्यादा पाया जाता है.

विटामिन B (Types of Vitamins - Vitamin B)

विटामिन-बी पानी में घुलनशील है. यह विटामिन क्षार पदार्थों के साथ मिलाने से ही नष्ट हो जाते हैं और अम्ल यानी एसिड के साथ उबालने पर भी नष्ट नहीं होते. इस विटामिन के कई भागों की खोज की जा चुकी है. ये सभी भाग मिलकर विटामिन-बी 'कॉन्प्लेक्स' कहलाते हैं. 

विटामिन B की जरूरत- 

शरीर को ताकत देने के लिए विटामिन-बी बेहद जरूरी है. विटामिन बी की कमी से शरीर अनेक बीमारियों का घर बन जाता है. विटामिन B का मुख्य काम भोजन को पचाना और भूख को बढ़ाकर शरीर को शक्ति देना और उसे स्वस्थ रखना होता है. विटामिन B की कमी से एनीमिया (खून की कमी), थकान, कमजोरी, भूख में कमी, वजन घटना, ऊर्जा और ताकत की कमी, तनाव या डिप्रेशन आदि समस्याएं हो जाती हैं. 

विटामिन B के स्रोत- 

दूध और दूध से बनी चीजों जैसे- पनीर, मक्खन, दही, सूखे मेवे, अंकुरित अनाज, चावल, साबुत अनाज, पालक, पौधों के बीज, फलियां, मक्का, ताजे फल-सब्जियों, नारियल, खमीर आदि.

विटामिन-B कॉम्प्लेक्स

विटामिन B1 (थायमीन)- 

इस विटामिन का स्वाद नमकीन होता है. इस विटामिन की कमी से बेरी-बेरी (कुपोषण), शरीर का विकास रुकना, वजन घटना, भूख की कमी, थकान और चक्कर आना, चिड़चिड़ापन और पेट में खराबी जैसे- कब्ज या बदहजमी जैसी समस्याएं हो जाती हैं. 

विटामिन B1 के स्रोत- 

अनाज, फलियां, दालें, अंकुरित बीज, गेहूं, हरी मटर, मूंगफली, खमीर, चावल, संतरा आदि. 

विटामिन B2 (राइबोफ्लेविन)- 

इस विटामिन का रंग पीला होता है. यह विटामिन खाने को ज्यादा पकाने और सूर्य की रोशनी में नष्ट हो जाता है. आंखों, नाक और जीभ को स्वस्थ रखने के लिए यह विटामिन बेहद जरूरी है. इसकी कमी से नजर धुंधली और तेज रोशनी में परेशानी की समस्या हो सकती है. इस विटामिन की कमी और पानी की कमी से जीभ में छाले हो जाते हैं. इस विटामिन की कमी से त्वचा और होंठ भी फटने लगते हैं. 

विटामिन B2 के स्रोत- 

अनाज, दूध, पनीर, दालें, मटर, चावल और खमीर आदि. 

विटामिन B3 (नियासिन)- 

इस विटामिन की कमी से पाचन की खराबी, त्वचा के रोग जैसे- रूखापन, फोड़े-फुंसी, दाद आदि की समस्याएं हो जाती हैं. शरीर के विकास पर भी असर पड़ता है. बालों को सफेद होने से बचाने के लिए ये विटामिन बहुत जरूरी है. 
 
इस विटामिन की कमी से पेलाग्रा बीमारी (दस्त, त्वचा रोग और भ्रम की समस्या) हो जाती है. यानी इस विटामिन की कमी से त्वचा रोग जैसे- खुजली और सूजन, होंठ-जीभ या मसूढ़ों में घाव होना, जिससे खाने-पीने में परेशानी हो सकती है और मानसिक समस्याएं जैसे डिप्रेशन आदि हो सकते हैं. 

विटामिन B3 के स्रोत- 

मेवा, अखरोट, साबुत अनाज, दालें, तिल, जौ, दलिया, दूध, पनीर आदि. 

विटामिन B5 (पैंटोथैनिक)- 

शरीर में ब्लड सेल्स (Blood Cells) को बनाने के लिए ये विटामिन जरूरी है. यह विटामिन त्वचा, आंख, बाल और लिवर और दिमाग की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण है. इस विटामिन की कमी से पेशियों में लकवा (Muscle Paralysis) और पैरों में जलन की समस्या भी हो सकती है. 

विटामिन B5 के स्रोत- 

साबुत अनाज, गिरीदार फल, दूध, मक्खन, पिस्ता, दाल आदि. 

विटामिन B6 (पाइरिडोक्सिन)- 

हीमोग्लोबिन के निर्माण, त्वचा को स्वस्थ रखने और इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए ये विटामिन बहुत जरूरी है. इस विटामिन की कमी से एनीमिया (खून की कमी) और स्किन डिसीज के साथ-साथ वजन घटने और दिमागी कमजोरी की समस्या हो जाती है. 

विटामिन B6 के स्रोत- 

दूध, गेहूं, चावल, मटर आदि. 

विटामिन B7 (बायोटिन)- 

यह विटामिन त्वचा, बाल, हड्डियों और नाखूनों को स्वस्थ बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी से शरीर में दर्द, बालों के गिरने, लकवा और तनाव, डिप्रेशन आदि समस्याएं हो सकती हैं. 

विटामिन B7 के स्रोत- 

गिरीदार फल, ताजा सब्जियां, बाजरा, ज्वार, चावल, सोयाबीन, गेहूं आदि. 

विटामिन B9 (फोलासीन या फोलिक एसिड)- 

इस विटामिन का रंग पीला होता है. यह विटामिन भी खून की कमी की समस्या को दूर करता है, साथ ही डैमेज हो चुकीं सेल्स को रिपेयर करता है. यह विटामिन ब्रेस्ट कैंसर से भी रक्षा करता है. 

विटामिन B9 के स्रोत- 

अंकुरित अनाज, दलिया, मूंगफली, मटर आदि. 

विटामिन B12 (कोबालमीन)- 

शरीर के स्वास्थ्य और ठीक से काम करने के लिए यह विटामिन बेहद जरूरी है, साथ ही यह हृदय रोगों का खतरा भी कम करता है. यह एकमात्र ऐसा विटामिन है, जिसमें कोबाल्ट पाया जाता है. इस विटामिन की कमी से भी खून की कमी, नसों का जमना, थकान, कमजोरी, तनाव और कमजोर याददाश्त की समस्या हो जाती है. 

विटामिन B12 के स्रोत- 

चावल, दूध आदि. खाने को ज्यादा पकाने पर ये विटामिन नष्ट हो जाता है.

विटामिन C (Types of Vitamins - Vitamin C)

इस विटामिन का रासायनिक नाम एस्कॉर्बिक एसिड है. कई बीमारियों में ये विटामिन दवा का काम करता है. यह एंटीऑक्सीडेंट के रूप में भी काम करता है. बीमारियों से लड़ने के लिए ये विटामिन बेहद जरूरी है. विटामिन C खून की नसों और हड्डियों को मजबूत बनाता है, साथ ही सेल्स को जोड़कर रखता है. इस विटामिन से बाल, दांत और मसूढ़े मजबूत होते हैं, साथ ही त्वचा में चमक आती है. 

विटामिन C की कमी से इम्युनिटी कम हो जाती है और रोगों से लड़ने की क्षमता खत्म हो जाती है. खून की कमी की समस्या हो जाती है, शरीर का वजन भी घटने लगता है और कमजोरी आने लगती है. 
 
विटामिन-सी की कमी से स्कर्वी रोग हो जाता है, जिसमें जरा सी चोट लगने पर खून निकलने लगता है. थकान और कमजोरी के साथ-साथ जांघों और पैरों में चकत्ते पड़ जाते हैं, दांत कमजोर हो जाते हैं और मसूढ़ों में सूजन भी आ सकती है. इस विटामिन की कमी से फेफड़े कमजोर हो जाना, जुकाम होना, आंख, कान और नाक के रोग, एलर्जी होना आदि की भी संभावना बनी रहती है. 

विटामिन C के स्रोत- 

ये विटामिन सबसे ज्यादा खट्टे फलों में पाया जाता है. आंवला विटामिन-सी का सबसे बड़ा और सबसे अच्छा स्रोत है. रसदार फलों जैसे- नींबू, संतरा, मौसमी, टमाटर, अमरूद, अंगूर, स्ट्रॉबेरी में भी यह विटामिन अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इनके आलावा सेब, केला, बेर, शलजम, पुदीना, मूली के पत्ते, मुनक्का, दूध, चुकंदर, चौलाई, हरा धनिया, पालक, अंकुरित अनाज, हरी सब्जियों, ब्रोकली, गोभी में भी यह विटामिन होता है.

विटामिन D (Vitamin D)

Types of Vitamins: Vitamin D - इस विटामिन को एर्गोकैल्सिफेरॉल और कॉलेकैल्सिफेरॉल भी कहा जाता है. स्वस्थ शरीर के लिए ये विटामिन बेहद जरूरी है. यह विटामिन इम्युनिटी बढ़ाता है, कैल्शियम के लेवल को सही रखता है और हड्डियों को मजबूती देकर उनकी रक्षा करता है. इस विटामिन की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, मसल्स कमजोर हो जाते हैं और जोड़ों में दर्द होता है. सूखा रोग यानी रिकेट्स, कमजोर दांत और दांतों की सड़न आदि समस्याएं हो जाती हैं. 

विटामिन D के स्रोत- 

इस विटामिन का सबसे अच्छा स्रोत सूर्य की किरणें हैं. सुबह की धूप में बैठने से शरीर में इस विटामिन की कमी दूर हो जाती है. इसके आलावा दूध और उससे बनी चीजें भी इस विटामिन के अच्छे स्रोत हैं.

विटामिन E (Types of Vitamins - Vitamin E)

इस विटामिन को टोकोफेरोल भी कहते हैं. अलग-अलग बीमारियों से लड़ने के लिए यह विटामिन बहुत जरूरी है. यह विटामिन शरीर में खून की कमी की समस्या को दूर करता है. बच्चों में इस विटामिन की कमी से एनीमिया (खून की कमी) हो जाता है. 
 
विटामिन E शरीर की मांसपेशियों और सेल्स को सही बनाए रखने में मदद करता है. यह स्किन सेल्स को रिपेयर करता रहता है, जिससे त्वचा रोगों में कमी आती है, साथ ही स्किन में चमक भी बढ़ती है. इसीलिए कई तरह के अच्छे कॉस्मेटिक्स में विटामिन E का इस्तेमाल किया जाता है. 
 
विटामिन E शरीर की कमजोरी दूर करता है, साथ ही कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में मदद करता है. इस विटामिन की कमी से प्रजनन शक्ति में कमी आ जाती है. 

विटामिन E के स्रोत- 

चोकरयुक्त आटा, सूरजमुखी के बीज, बादाम, सूखे मेवे, आम, हरी मिर्च, कीवी, एवाकाडो, टमाटर, पालक, ब्रोकली, मक्खन.

विटामिन K (Types of Vitamins - Vitamin K)

यह विटामिन वसा में घुलनशील है. इस विटामिन की कमी से ऐंठन और हीमोफीलिया (खून का बहना बंद न होना) की समस्या हो जाती है. यह विटामिन रक्त का थक्का (ब्लड क्लॉटिंग) बनाने में मदद करता है. अगर ऐसा न हो तो चोट लगने पर खून का बहना बंद ही नहीं होगा, जिससे मौत तक हो सकती है. हालांकि, कभी-कभी रक्त का थक्का बनना भी जानलेवा होता है. इसलिए विटामिन K दो तरह से काम करता है- यह शरीर के अंदर खून को जमने नहींं देता और शरीर के बाहर खून को बहने नहीं देता. 
 
विटामिन K गर्भ में पल रहे शिशु के विकास, बुढ़ापे में भी स्वस्थ और मजबूत हड्डियों, पाचन से जुड़ीं समस्याओं को दूर करने और लिवर को सही बनाए रखने के लिए जरूरी है. इस विटामिन की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं.  

विटामिन K के स्रोत- 

दूध और दूध से बनी चीजें, सरसों की भाजी, हरी पत्तेदार सब्जियां, पालक, शलजम, धनिया, अंजीर, किशमिश, बादाम आदि.

Vitamins FAQ in Hindi – विटामिन से जुड़े सबसे ज़्यादा पूछे जाने वाले सवाल

Q 1: विटामिन क्या होते हैं? (What Are Vitamins?)

उत्तर:
विटामिन ऐसे सूक्ष्म पोषक तत्व (Micronutrients) हैं जिनकी शरीर को थोड़ी मात्रा में ज़रूरत होती है, लेकिन ये शरीर के विकास, रोग-प्रतिरोधक क्षमता, त्वचा, आँखों, हड्डियों और मेटाबॉलिज़्म के लिए बेहद ज़रूरी हैं। शरीर इनमें से अधिकतर को खुद नहीं बना सकता, इसलिए ये भोजन से लेने पड़ते हैं।
स्रोत: WHO, NIN-ICMR

Q 2: विटामिन कितने प्रकार के होते हैं? (How Many Types of Vitamins?)

उत्तर:
विटामिन 13 प्रकार के होते हैं:

फैट-सोल्यूबल विटामिन्स (Fat-Soluble):

  1. Vitamin A
  2. Vitamin D
  3. Vitamin E
  4. Vitamin K

वॉटर-सोल्यूबल विटामिन्स (Water-Soluble):

  1. Vitamin B1 (Thiamine)
  2. Vitamin B2 (Riboflavin)
  3. Vitamin B3 (Niacin)
  4. Vitamin B5 (Pantothenic Acid)
  5. Vitamin B6 (Pyridoxine)
  6. Vitamin B7 (Biotin)
  7. Vitamin B9 (Folate/Folic Acid)
  8. Vitamin B12 (Cobalamin)
  9. Vitamin C (Ascorbic Acid)
    स्रोत: NIH – National Institutes of Health

Q 3: कौन सा विटामिन किस बीमारी से रक्षा करता है? (Which Vitamin Prevents Which Disease?)

Vitamin A

रक्षा करता है: रतौंधी (Night blindness), कमजोर इम्युनिटी
स्रोत: गाजर, पपीता, दूध, पालक

Vitamin B1 (Thiamine)

रक्षा करता है: बेरीबेरी (Beriberi)
स्रोत: साबुत अनाज, दालें

Vitamin B2 (Riboflavin)

रक्षा करता है: मुख के कोनों का फटना, स्किन इंफेक्शन
स्रोत: दूध, दही, हरी सब्ज़ियाँ

Vitamin B3 (Niacin)

रक्षा करता है: पेलाग्रा (Pellagra)
स्रोत: दालें, मूंगफली

Vitamin B6

रक्षा करता है: एनीमिया, नर्व प्रॉब्लम्स
स्रोत: केला, चना

Vitamin B9 (Folic Acid)

रक्षा करता है: एनीमिया, गर्भावस्था में जन्म दोष
स्रोत: हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ

Vitamin B12

रक्षा करता है: मेगालोब्लास्टिक एनीमिया, नर्व डैमेज
स्रोत: दूध, दही

Vitamin C

रक्षा करता है: स्कर्वी (Scurvy), इन्फेक्शन
स्रोत: नींबू, संतरा, आंवला

Vitamin D

रक्षा करता है: हड्डियों की कमजोरी, रिकेट्स, ऑस्टियोपोरोसिस
स्रोत: धूप, दूध

Vitamin E

रक्षा करता है: स्किन एजिंग, नर्व डैमेज
स्रोत: बादाम, एवोकाडो, वेजिटेबल ऑयल

Vitamin K

रक्षा करता है: अत्यधिक खून बहना, ब्लड क्लॉटिंग समस्याएँ
स्रोत: हरी सब्ज़ियाँ

स्रोत: WHO, NIH, Harvard Health Publishing

Q4: कौन सा विटामिन किस फल या सब्ज़ी में मिलता है?

विटामिन प्रमुख स्रोत
Vitamin A गाजर, पपीता, शकरकंद
Vitamin B-complex अनाज, दालें, नट्स
Vitamin C संतरा, आंवला, नींबू
Vitamin D सूरज की रोशनी, दूध
Vitamin E बादाम, बीज, वेजिटेबल ऑयल
Vitamin K हरी पत्तेदार सब्जियाँ

Q 5: विटामिन की कमी के लक्षण क्या हैं? (Symptoms of Vitamin Deficiency)

उत्तर:
कुछ आम लक्षण—

  • लगातार कमजोरी
  • बाल झड़ना
  • स्किन ड्राई होना
  • घाव देर से भरना
  • भूख कम लगना
  • आँखों की रोशनी कम होना
  • पैरों में झनझनाहट

स्रोत: ICMR – National Institute of Nutrition

Q 6: क्या मल्टीविटामिन लेना सुरक्षित है?

उत्तर:
हाँ, लेकिन डॉक्टर की सलाह पर, क्योंकि:

  • जरूरत न होने पर लेने से नुकसान भी हो सकता है
  • Vitamin A & D अधिक मात्रा में विषाक्त (Toxic) होते हैं

स्रोत: Harvard School of Public Health

Q 7: विटामिन की कमी कैसे पूरी करें?

✔️ संतुलित आहार
✔️ हरी सब्ज़ियाँ, फल
✔️ डेयरी उत्पाद
✔️ धूप (Vitamin D)
✔️ ज़रूरत पड़ने पर मेडिकल सप्लीमेंट


Q 8: क्या विटामिन से वजन बढ़ता है?

उत्तर:
नहीं। विटामिन ऊर्जा (कैलोरी) नहीं देते, इसलिए वजन नहीं बढ़ाते। ये सिर्फ शरीर के मेटाबॉलिज़्म को सपोर्ट करते हैं।
स्रोत: NIH

Q 9: सबसे ज़रूरी विटामिन कौन से हैं?

उत्तर:
सब ज़रूरी हैं, लेकिन आमतौर पर इनमें कमी ज्यादा पाई जाती है:

  • Vitamin D
  • Vitamin B12
  • Vitamin B9 (Folic Acid)
  • Vitamin A
  • Vitamin C

स्रोत: ICMR Dietary Survey Reports

Q 10: क्या विटामिन ज्यादा लेने से नुकसान होता है?

उत्तर:
हाँ।
खासकर इन विटामिन्स की ओवरडोज़ खतरनाक है:

  • Vitamin A – सिरदर्द, उल्टी, लिवर डैमेज
  • Vitamin D – कैल्शियम ज़्यादा होना, किडनी स्टोन
  • Vitamin E – ब्लीडिंग का खतरा
    स्रोत: NIH Toxicity Guidelines

Q11. Vitamin A किसके लिए महत्वपूर्ण है?

उत्तर: आँखों की रोशनी, त्वचा, इम्युनिटी और बच्चों की ग्रोथ के लिए।
स्रोत: WHO – Micronutrient Guidelines

Q12. Vitamin A की कमी से कौन सी बीमारी होती है?

उत्तर: रतौंधी (Night Blindness) और Xerophthalmia।
स्रोत: UNICEF – Vitamin A Deficiency Report

Q13. Vitamin A के प्राकृतिक स्रोत क्या हैं?

उत्तर: गाजर, पपीता, पालक, शकरकंद, दूध।
स्रोत: NIN-ICMR Food Composition Tables

Q14. क्या Vitamin A अधिक लेने से नुकसान होता है?

उत्तर: हाँ। अधिक मात्रा से Vitamin A Toxicity होती है—उल्टी, चक्कर, लिवर डैमेज।
स्रोत: NIH – Office of Dietary Supplements

Q15. क्या प्रेगनेंसी में Vitamin A सुरक्षित है?

उत्तर: सीमित मात्रा ठीक है, लेकिन ज़्यादा सेवन जन्म दोष का जोखिम बढ़ाता है।
स्रोत: WHO Pregnancy Nutrition Guidelines

Q16. Vitamin B1 का मुख्य काम क्या है?

उत्तर: खाने को ऊर्जा में बदलना और नर्व फंक्शन बनाए रखना।
स्रोत: NIH – ODS Thiamine

Q17. Vitamin B1 की कमी से कौन सी बीमारी होती है?

उत्तर: बेरीबेरी (Beriberi) और Wernicke-Korsakoff Syndrome।
स्रोत: Harvard Health

Q18. B1 किन फूड्स में मिलता है?

उत्तर: साबुत अनाज, दालें, बीन्स, नट्स।
स्रोत: ICMR-NIN

Q19. क्या B1 सप्लीमेंट ज़रूरी है?

उत्तर: ज्यादातर लोग भोजन से पा लेते हैं। शराब अधिक पीने वालों को सप्लीमेंट की जरूरत पड़ सकती है।
स्रोत: CDC Alcohol & Nutrition Data

Q20. क्या थकान B1 की कमी का लक्षण है?

उत्तर: हाँ। क्योंकि शरीर ऊर्जा नहीं बना पाता।
स्रोत: NIH

Q21. Vitamin B2 का मुख्य कार्य क्या है?

उत्तर: एनर्जी मेटाबॉलिज्म, स्किन हेल्थ, आँखों की सुरक्षा।
स्रोत: NIH – ODS Riboflavin

Q22. इसकी कमी में क्या होता है?

उत्तर: Mouth corner cracks, लाल जीभ, थकान।
स्रोत: WHO – Micronutrient Deficiency Data

Q23. B2 के प्रमुख स्रोत क्या हैं?

उत्तर: दूध, दही, हरी सब्ज़ियाँ।
स्रोत: ICMR-NIN

Q24. क्या गर्म करने पर B2 नष्ट हो जाता है?

उत्तर: यह heat-stable है, लेकिन light-sensitive है।
स्रोत: FAO Food Science Bulletin

Q25. क्या बच्चों में इसकी कमी आम है?

उत्तर: हाँ, दूध न पीने वाले बच्चों में ज़्यादा।
स्रोत: NIN-ICMR Child Nutrition Reports

Q26. Vitamin B3 क्यों ज़रूरी है?

उत्तर: कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण, ऊर्जा उत्पादन, नर्वस सिस्टम।
स्रोत: Harvard Medical School

Q27. Vitamin B3 की कमी किस बीमारी से जुड़ी है?

उत्तर: पेलाग्रा (Pellagra)।
स्रोत: CDC – Vitamin Deficiency Reports

Q28. Vitamin B3 के स्रोत क्या हैं?

उत्तर: मूंगफली, अनाज।
स्रोत: NIN-ICMR

Q29. क्या Niacin कोलेस्ट्रॉल कम करता है?

उत्तर: हाँ, लेकिन डॉक्टर की निगरानी में।
स्रोत: American Heart Association

Q30. Vitamin B3 के ओवरडोज़ के नुकसान क्या हैं?

उत्तर: "Niacin Flush", लिवर डैमेज।
स्रोत: NIH

Q31. Vitamin B6 किन कामों के लिए आवश्यक है?

उत्तर: दिमाग का विकास, इम्युनिटी, प्रोटीन मेटाबॉलिज़्म।
स्रोत: NIH

Q32. Vitamin B6 की कमी में क्या होता है?

उत्तर: एनीमिया, डिप्रेशन, स्किन रैश।
स्रोत: Harvard Health

Q33. Vitamin B6 कौन-कौन से फूड में है?

उत्तर: केला, चना, आलू।
स्रोत: NIN-ICMR

Q34. क्या प्रेगनेंसी में B6 ज़रूरी है?

उत्तर: हाँ, मॉर्निंग सिकनेस कम करने में भी मदद करता है।
स्रोत: ACOG – Pregnancy Guidelines

Q35. अधिक B6 से क्या नुकसान?

उत्तर: नर्व डैमेज (Long-term high doses)।
स्रोत: NIH

Q36. Vitamin B7 (Biotin) – बायोटिन किसके लिए मशहूर है?

उत्तर: बालों, त्वचा और नाखूनों के लिए।
स्रोत: Harvard Health

Q37. Biotin किस भोजन में मिलता है?

उत्तर: बादाम, मूंगफली, साबुत अनाज।
स्रोत: ICMR-NIN

Q38. B7 की कमी क्यों कम दिखाई देती है?

उत्तर: ये गट बैक्टीरिया भी बनाते हैं।
स्रोत: NIH

Q39. क्या बायोटिन सप्लीमेंट सुरक्षित है?

उत्तर: सामान्य मात्रा सुरक्षित, लेकिन टेस्ट रिपोर्ट्स को गलत दिखा सकता है।
स्रोत: FDA Safety Alert

Q40. क्या रॉ एग व्हाइट से बायोटिन की कमी होती है?

उत्तर: हाँ, रॉ एग व्हाइट (कच्चे अंडे का सफेद भाग) खाने से Biotin (Vitamin B7) की कमी हो जाती है क्योंकि उसमें Avidin प्रोटीन बायोटिन को बांध लेता है। 

इसकी कमी से होने वाले रोग – बाल झड़ना, त्वचा पर रैश, नाखून टूटना, थकान, नसों की कमजोरी, डिप्रेशन या मूड डिसऑर्डर

स्रोत: FAO

Q41. Vitamin B9 (Folic Acid/Folate) क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तर: DNA निर्माण, गर्भावस्था में बच्चे का विकास।
स्रोत: WHO Pregnancy Guidelines

Q42. Vitamin B9 की कमी क्या करती है?

उत्तर: मेगालोब्लास्टिक एनीमिया।
स्रोत: NIH

Q43. B9 किन फूड्स में है?

उत्तर: पालक, चना, दाल, संतरा।
स्रोत: ICMR-NIN

Q44. गर्भवती महिलाओं को B9 क्यों दिया जाता है?

उत्तर: Neural tube defects रोकने के लिए।
स्रोत: WHO

Q45. क्या B9 और B12 साथ लेने चाहिए?

उत्तर: हाँ, ये एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करते हैं।
स्रोत: Harvard Health

Q46. Vitamin B12 (Cobalamin) क्यों ज़रूरी है?

उत्तर: नर्व हेल्थ, लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण।
स्रोत: NIH

Q47. इसकी कमी किसमें आम है?

उत्तर: शाकाहारी, बुजुर्ग, गैस्ट्रिक समस्याओं वाले लोग।
स्रोत: Harvard Medical School

Q48. B12 के स्रोत क्या हैं?

उत्तर: दूध, दही।
स्रोत: ICMR-NIN

Q49. क्या B12 सप्लीमेंट शाकाहारियों के लिए ज़रूरी?

उत्तर: कई मामलों में हाँ।
स्रोत: NIH

Q50. B12 कमी के लक्षण?

उत्तर: झनझनाहट, मेमोरी लॉस, एनीमिया।
स्रोत: Mayo Clinic

Q51. Vitamin C (Ascorbic Acid) क्यों ज़रूरी है?

उत्तर: इम्युनिटी, स्किन, घाव भरना।
स्रोत: NIH

Q52. Vitamin C की कमी से क्या होता है?

उत्तर: स्कर्वी (Scurvy)।
स्रोत: CDC

Q53. Vitamin C कौन-कौन से फलों में है?

उत्तर: आंवला, संतरा, नींबू, कीवी।
स्रोत: NIN-ICMR

Q54. क्या Vitamin C सर्दी-जुकाम रोकता है?

उत्तर: यह संक्रमण की अवधि कम कर सकता है।
स्रोत: Cochrane Review

Q55. Vitamin C ओवरडोज़ के नुकसान?

उत्तर: पेट दर्द, दस्त, किडनी स्टोन का खतरा।
स्रोत: NIH

Q56. Vitamin D का मुख्य काम क्या है?

उत्तर: कैल्शियम अवशोषण, हड्डियाँ मजबूत करना।
स्रोत: NIH

Q57. Vitamin D की कमी से कौन सी बीमारियाँ होती हैं?

उत्तर: रिकेट्स, ऑस्टियोपोरोसिस।
स्रोत: WHO

Q58. Vitamin D कहाँ मिलता है?

उत्तर: धूप, दूध।
स्रोत: ICMR-NIN

Q59. Vitamin D के लिए धूप में कितना समय पर्याप्त है?

उत्तर: 10–20 मिनट (हाथ–चेहरा खुला)।
स्रोत: Harvard Health

Q60. क्या D3 सप्लीमेंट सुरक्षित है?

उत्तर: हाँ, लेकिन ओवरडोज़ से किडनी स्टोन और हाई कैल्शियम हो सकता है।
स्रोत: NIH

Q61. Vitamin E किसके लिए अच्छा है?

उत्तर: त्वचा, एंटीऑक्सीडेंट, नर्व हेल्थ।
स्रोत: NIH

Q62. यह किन फूड्स में मिलता है?

उत्तर: बादाम, सूरजमुखी तेल, बीज।
स्रोत: ICMR-NIN

Q63. क्या Vitamin E बालों के लिए अच्छा है?

उत्तर: हाँ, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करता है।
स्रोत: Harvard Health

Q64. क्या Vitamin E खून को पतला करता है?

उत्तर: अधिक मात्रा में हाँ।
स्रोत: NIH

Q65. क्या Vitamin E सप्लीमेंट सुरक्षित है?

उत्तर: अगर डाइट अच्छी है तो नहीं; सप्लीमेंट तभी लें जब डॉक्टर सलाह दें। ओवरडोज़ से bleeding risk बढ़ता है।
स्रोत: JAMA Internal Medicine

Q66. Vitamin K क्यों ज़रूरी है?

उत्तर: खून का थक्का बनाना (blood clotting)।Vitamin K खून के थक्के (blood clotting) बनाने में मदद करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह खून का balance सही रखता है ताकि शरीर में चोट लगने पर normal clot बन सके।

स्रोत: NIH

Q67. Vitamin K कहाँ मिलता है?

उत्तर: हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ (पालक, मेथी, ब्रोकोली), ग्रीन बीन्स, गाजर, दही, घी और कुछ oils में मिलता है।
स्रोत: ICMR-NIN

Q68. Vitamin K की कमी में क्या होता है?

उत्तर: खून बहना बंद न होना। Vitamin K की कमी से ज़्यादा bleeding, आसानी से चोट के निशान, नाक से खून, मसूड़ों से खून, और हड्डियों में कमजोरी हो सकती है।
स्रोत: WHO

Q69. क्या Vitamin K newborns को दिया जाता है?

उत्तर: हाँ, VKDB रोकने के लिए।
स्रोत: CDC

Q70. क्या Vitamin K और खून पतला करने वाली दवा साथ ले सकते हैं?

उत्तर: केवल डॉक्टर की सलाह पर।
स्रोत: American Heart Association


Tags  : what is vitamin, What is a rainbow diet, Vitamins and Its types in hindi, vegetables and fruits

Comments