India Geography Facts : भारत का भूगोल, जानिए भारत में क्या, कहां और कितना

India Geography Facts : भारत का भूगोल, जानिए भारत में क्या, कहां और कितना

India Geography in Hindi (भारत का भूगोल) -

bharat, india

पूरी दुनिया में हमारा भारत (Bharat or India) सबसे महान और सबसे सुंदर देश है, जिसकी सभ्यता और संस्कृति इतनी पुरानी है, जितना खुद मानव. भारत इतना विशाल है कि यह एक उपमहाद्वीप (Subcontinent) कहलाता है (भारतीय उपमहाद्वीप में भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश को शामिल किया जाता है). भारत एशिया महाद्वीप के दक्षिण भाग में स्थित है और यह दुनिया का अकेला ऐसा देश है, जिसका नाम किसी महासागर से यानी हिंद महासागर (Indian Ocean) से जुड़ा हुआ है.

भारत के नाम (Names of India)

भारत का प्राचीन नाम आर्यावर्त, जंबूद्वीप (जामुन के वृक्षों का द्वीप) और भारतवर्ष है. इसका प्राचीन नाम 'आर्यवर्त' यहां के मूल निवासी आर्यों (Arya) के नाम पर है. आर्यों के महान और शक्तिशाली राजा भरत (Raja Bharat) के नाम पर इस देश का नाम भारतवर्ष पड़ा.

आधुनिक इतिहास के अनुसार, 'वैदिक आर्यों का निवास स्थान सिंधु घाटी में था. ईरानी सिंधु नदी (Sindhu River) के आधार पर इस देश को 'हिंदू', अरबवासी 'हिंद' और यूनानी 'इंडस' कहने लगे थे. यूनानी भाषा के 'इंडस' के नाम पर ही यूरोपियनों ने इस देश का नाम 'इंडिया' (अंग्रेजी में) रख दिया.'

भारत का क्षेत्रफल, लंबाई और चौड़ाई (लगभग)
(India Area, Length and Breadth)

  • भारत का क्षेत्रफल- 32,87,263 वर्ग किलोमीटर
  • भारत की लंबाई (पूर्व से पश्चिम तक)- 2,933 किलोमीटर
  • भारत की लंबाई (उत्तर से दक्षिण तक)- 3,214 किलोमीटर
  • भारत की स्थलीय सीमा की कुल लंबाई- 15,200 किलोमीटर
  • भारत की समुद्री सीमा की लंबाई (केवल मुख्य भाग की)- 6,200 किलोमीटर (6,100 से 6,300 किमी के बीच)
  • भारत की समुद्री सीमा की लंबाई (लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप को भी मिलाकर)- 7,516.5 किलोमीटर
  • यानी भारत की कुल सीमा की लंबाई- 22,716.6 किलोमीटर (15,200 + 7,516.5 किलोमीटर).
    (मानचित्र देखें)
(2022 के अनुसार)

india geography in hindi, india map, bharat ka kshetrafal kitna hai, bharat ka sabse bada rajya, bharat ka naksha, bharat ka bhugol upsc, भारत का भूमंडलीकरण, भारत का नक्शा, भारत का क्षेत्रफल कितना है, भारत की स्थिति और विस्तार, भारत की भौगोलिक स्थिति

भारत के क्षेत्रफल की बड़े देशों से तुलना

भारत का आकार चतुष्कोण (Quadrangle) है. भारत का क्षेत्रफल (32,87,263 वर्ग किमी) दुनिया के कुल क्षेत्रफल का लगभग 2.4 प्रतिशत है. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दुनिया में सातवां स्थान है. क्षेत्रफल के आधार पर भारत से बड़े देश- रूस, कनाडा, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया हैं.

भारत का क्षेत्रफल रूस के क्षेत्रफल का (लगभग) 1/5, अमेरिका के क्षेत्रफल का 1/3, ऑस्ट्रेलिया के क्षेत्रफल का 2/5 है. आकार के आधार पर भारत, ब्रिटेन से लगभग 14 गुना, जापान से लगभग 8 गुना और चीन से 1/3 है.

भारत और उसके पड़ोसी देश-
(India Neighboring Countries)-

भारत की उत्तरी सीमा हिमालय पर्वत (Himalaya Mountains) से घिरी हुई है. भारत के उत्तर में चीन, नेपाल और भूटान हैं. पूर्व में म्यांमार और बांग्लादेश हैं. पश्चिम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान हैं. दक्षिण में इसके एक तरफ अरब सागर (पश्चिम) और दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी (पूर्व) और बीच में हिंद महासागर (नीचे या दक्षिण में) है. भारत की सबसे लंबी सीमा बांग्लादेश के साथ और सबसे छोटी सीमा अफगानिस्तान के साथ है.

भारत के पड़ोसी देशों के साथ सीमा विस्तार (लगभग)-

  • भारत-बांग्लादेश- 4,156 किलोमीटर (या 4,096.7 किलोमीटर)
  • भारत-चीन- 3,488 किलोमीटर
  • भारत-पाकिस्तान- 3,323 किलोमीटर
  • भारत-नेपाल- 1,770 किलोमीटर (या 1,751 किलोमीटर)
  • भारत-म्यांमार- 1,643 किलोमीटर
  • भारत-भूटान- 699 किलोमीटर
  • भारत-अफगानिस्तान- 106 किलोमीटर

भारत और चीन के बीच की सीमा को 'मैकमोहन रेखा' कहा जाता है, जिसे साल 1914 में शिमला में निर्धारित किया गया था. भारत और पाकिस्तान के बीच की रेखा को 'रेडक्लिफ रेखा' कहा जाता है, जो 15 अगस्त 1947 को रेडक्लिफ द्वारा निर्धारित की गई थी. भारत और अफगानिस्तान के बीच की रेखा को 'डूरंड रेखा' कहा जाता है. त्रिपुरा-बांग्लादेश की रेखा को जीरो रेखा (Zero Line) कहते हैं.

India's international border lenth

भारत के राज्यों की सीमा पड़ोसी देशों के साथ
(Indian States Sharing Border with Neighbouring Countries)

भारत की स्थल सीमा 7 देशों से मिलती है- चीन, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान, म्यांमार और बांग्लादेश.

  • भारत के 5 राज्यों की सीमा चीन के साथ लगती है- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश.
  • इसी तरह नेपाल के साथ 5 राज्य- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम.
  • बांग्लादेश के साथ 5 राज्य- पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम.
  • म्यांमार के साथ 4 राज्य- अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम
  • पाकिस्तान के साथ 4 राज्य- गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर
  • भूटान के साथ 4 राज्य- सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश
  • अफगानिस्तान के साथ केवल एक- जम्मू-कश्मीर.

ध्यान रखें- अनुच्छेद-370 और 35-A हटने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है. इस तरह पाकिस्तान की सीमा अब भारत के 3 राज्यों (गुजरात, राजस्थान, पंजाब) और 2 केंद्र शासित प्रदेशों (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) से लगती है. इसी तरह भारत की सभी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं (International borders) में आए बदलावों का ध्यान रखें.


दुनिया में भारत की भौगोलिक स्थिति
(Geographical location of India in the world)

भारत एशिया महाद्वीप (Asia) का देश है, जो तीन तरफ से समुद्र (अरब सागर, हिन्द महासागर और बंगाल की खाड़ी) से घिरा हुआ है. भारत एशिया के दक्षिण में स्थित है, या दक्षिण एशिया के बीच में स्थित है. भारत के पूर्व में इंडो चीन प्रायद्वीप और पश्चिम में अरब प्रायद्वीप स्थित है.

पूरा भारत उत्तरी गोलार्ध (पृथ्वी का आधा भाग) में पड़ता है. भारत उत्तरी गोलार्ध में भूमध्य रेखा (Equator) के उत्तर में स्थित है. भारत भूमध्य रेखा से 876 किलोमीटर दूर है. भारत एशिया के दक्षिणी भाग में 8°4' से 37°6' उत्तरी अक्षांश तक... और पूर्व से पश्चिम तक यह 68°7' से 97°25' तक फैला हुआ है.

latitude lines and longitude lines

भूमध्य रेखा क्या है (What is the Equator)- जो काल्पनिक (Imaginary) रेखा पृथ्वी को बीचोंबीच से काटती है, यानी जो रेखा पृथ्वी को दो भागों में बांटती है, उसे भूमध्य रेखा (Equator) कहा जाता है. भूमध्य रेखा पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं, इसलिए भूमध्य रेखा पर बसे देशों में ज्यादा गर्मी पड़ती है, साथ ही दिन-रात बराबर होते हैं, इसलिए इस रेखा को 'विषुवत रेखा' भी कहते हैं. भूमध्य रेखा के नीचे की रेखा (दक्षिणी) 'मकर रेखा' और भूमध्य रेखा के ऊपर की रेखा (उत्तरी) 'कर्क रेखा' कहलाती है. कर्क रेखा भारत के बीच से होकर गुजरती है.

उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव क्या हैं (What are the North South Poles)- ये दोनों पृथ्वी के दो छोर हैं. दोनों ही ध्रुवों पर लगभग 6 महीने का दिन और 6 महीने की रात रहती है. इसका कारण ये है कि पृथ्वी अपने अक्ष या धुरी पर साढ़े 23 डिग्री झुकी हुई है....और पृथ्वी सूर्य का एक चक्कर एक साल में लगाती है, जिससे एक ध्रुव 6 महीनों तक सूर्य के सामने रहता है.

अक्षांश रेखा और देशांतर रेखा क्या हैं- भूमध्य रेखा के समान्तर खींची गईं रेखाओं को अक्षांश रेखा (Latitude Lines) कहते हैं... और उत्तरी ध्रुव को दक्षिणी ध्रुव से मिलाते हुए जो रेखाएं खींची जाती हैं, जो कि भूमध्य रेखा और अक्षांश रेखाओं को लंबवत काटती हैं, उन्हें देशांतर रेखाएं (Longitude Lines) कहा जाता है. ये सभी तरह की रेखाएं पृथ्वी पर नहीं बनी हैं, बल्कि इन्हें ग्लोब या मानचित्र (Map) पर अध्ययन की सुविधा और समय की गणना के लिए खींचा जाता है.


भारत का मानक समय
(Standard time of India)-

♦ साढ़े 82 डिग्री पूर्वी देशांतर रेखा भारत के लगभग बीच से होकर जाती है. यह रेखा प्रयागराज के नैनी से होकर 5 राज्यों- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से होकर गुजरती है. यही भारत का मानक समय (India Standard time) है. यह ग्रीनविच समय (Greenwich Time) से 5 घंटा 30 मिनट आगे है.

♦ यानी भारत का समय अंतरराष्ट्रीय समय या ग्रीनविच टाइम से साढ़े 5 घंटे आगे रहता है. यानी अगर भारत में 12 बजे हैं, तो उस समय बांग्लादेश में साढ़े 12 और पाकिस्तान में साढ़े 11 बज रहे होंगे.

♦ उत्तर-पूर्वी राज्यों (north-eastern states) में सूर्योदय (sunrise) कच्छ के रण (गुजरात) से लगभग 2 घंटे पहले होता है, लेकिन स्टैंडर्ड टाइम की वजह से भारत के सभी स्थानों की घड़ियां एक ही समय दिखाती हैं.

♦ भारत के सबसे दक्षिणी सीमा पर दिन-रात के समय का ज्यादा से ज्यादा अंतर 45 मिनट है, जो कि उत्तरी सीमा पर बढ़कर 5 घंटे हो जाता है.

♦ भारत के दक्षिणी भाग में सूर्यातप (Insolation या सूर्य की किरण का वह भाग, जो पृथ्वी को प्राप्त होता है) की मात्रा भारत के उत्तरी भाग की तुलना में ज्यादा होती है.

Standard time of India, india geography in hindi, bharat ka kshetrafal kitna hai, bharat ka sabse bada rajya, bharat ka naksha, bharat ka bhugol upsc, भारत का भूमंडलीकरण, भारत का नक्शा, भारत का क्षेत्रफल कितना है, भारत की स्थिति और विस्तार, भारत की भौगोलिक स्थिति

भारत के राज्यों की कुछ भौगोलिक विशेषताएं
(India States Geographical Features)

विंध्यांचल पर्वतमाला (Vindhyachal ranges) उत्तर भारत को दक्षिण भारत से अलग करती है. विंध्याचल का पठार झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में है. यह परतदार चट्टानों से बना हुआ पठार है.

♦ वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं. क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा और सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है. मध्य प्रदेश भारत का सबसे बड़ा पठारी राज्य है. राजस्थान देश का सबसे बड़ा मरुस्थलीय राज्य है.

भारत के वर्तमान राज्य (2022)- आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल.

भारत के वर्तमान केंद्र शासित प्रदेश (2022)- अंडमान और निकोबार द्वीप, चंडीगढ़, दादरा और नागर हवेली और दमन और दीव, दिल्ली, लद्दाख, लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी.

कर्क रेखा भारत के बीच से होकर गुजरती है. यह रेखा जिन 8 राज्यों से होकर गुजरती है, वे हैं- मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात.

♦ भारत में समुद्री तट रेखा (Coast Line) वाले राज्यों की संख्या 9 है- गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, गोवा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल. वहीं, भारत की स्थल सीमा 7 देशों से मिलती है- चीन, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान, म्यांमार और बांग्लादेश.

सबसे लंबी तट रेखा गुजरात की है. आंध्र प्रदेश की तट रेखा दूसरी और महाराष्ट्र की तीसरी सबसे लंबी तट रेखा है. वहीं, गोवा की तट रेखा सबसे छोटी है. तमिलनाडु भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है, जो तीन तरफ से तीनों समुद्रों (अरब सागर, हिन्द महासागर और बंगाल की खाड़ी) से घिरा हुआ है.

♦ मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड राज्यों की सीमा न किसी दूसरे देश और न ही किसी समुद्र से मिलती है. भारत के दो संघीय राज्य समुद्र में स्थित हैं- अंडमान-निकोबार (बंगाल की खाड़ी में) और लक्षद्वीप (अरब सागर में).

उत्तर प्रदेश की सीमा सबसे ज्यादा (8) राज्यों को छूती है- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार.

♦ दुनिया की सबसे प्राचीन पर्वतमाला अरावली (Aravalli mountain range) भारत के राजस्थान में स्थित है. इस पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर है, जो कि माउंट आबू पर स्थित है और इसकी ऊंचाई 1,722 मीटर है.


भारत का दक्षिणी समुद्री भाग
(Southern part of India)

भारत के पूर्वी घाट को कोरोमण्डल और पश्चिमी घाट को मालाबार तट के नाम से जाना जाता है. श्रीलंका, भारत का समुद्री पार सबसे पास का पड़ोसी देश है. रामेश्वरम द्वीप भारत और श्रीलंका के बीच स्थित है. मन्नार की खाड़ी और पाक जलडमरूमध्य (Gulf of Mannar and Palk Strait) श्रीलंका को भारत से अलग करती हैं. ग्रेट चैनल (Great Channel) इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप को निकोबार द्वीप से अलग करता है.

अंडमान-निकोबार ज्वालामुखी से बने हैं और लक्षद्वीप प्रवाल या कोरल (Coral) से बना द्वीप है. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह को भारत का मरकत द्वीप या एमराल्ड आईलैंड कहा जाता है. अंडमान निकोबार के बहुत निकट स्थित 5 दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश हैं- इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर और म्यांमार.

मन्नार की खाड़ी और पाक जलडमरूमध्य

भारत के आखिरी छोर या पॉइंट्स
(India end points)

भारत के चारों कोनों पर सीमा बिंदु (Points) या सबसे आखिरी छोर के नाम-

  • पूर्वी पॉइंट- किबिथु (अरुणाचल प्रदेश)
  • पश्चिमी पॉइंट- गौर मोती या गुहार मोती (गुजरात)
  • उत्तरी पॉइंट- इंदिरा कॉल (लद्दाख)
  • दक्षिणी पॉइंट- इंदिरा प्वाइंट (ग्रेट निकोबार द्वीप)
  • मुख्य भूमि का सबसे दक्षिणी पॉइंट या छोर- कन्याकुमारी या कि केमोरिन अन्तरीय (तमिलनाडु)

भारत के सबसे उत्तरी छोर का नाम इंदिरा कॉल... और सबसे दक्षिणी छोर का नाम इंदिरा पॉइंट है. इसे पिग्मेलियन पॉइंट भी कहा जाता है. इंदिरा नाम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर नहीं, बल्कि देवी लक्ष्मी के नाम पर रखा गया है.


भारत की सबसे लंबी नदी-
(India Longest River)

गंगा नदी भारत की सबसे लंबी नदी है. यह भारत की राष्ट्रीय नदी है, जो बांग्लादेश को पर करके बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है. गंगा नदी की लंबाई लगभग 2,525 किलोमीटर है. इसकी लंबाई भारतीय उपमहाद्वीप की दो और प्रमुख नदियों- सिंधु और ब्रह्मपुत्र से छोटी है, लेकिन भारत के बंटवारों के कारण इन दोनों नदियों का एक बड़ा भाग भारत की सीमा से बाहर चला गया है, जबकि गंगा का लगभग पूरा भाग भारत में ही बहता है, और इसी से गंगा भारत की सबसे लंबी नदी है.

भारत का सबसे ऊंचा पर्वत-
(Highest mountain of India)

Highest mountain of India, bharat ka kshetrafal kitna hai, bharat ka sabse bada rajya, bharat ka naksha, bharat ka bhugol upsc, भारत का भूमंडलीकरण, भारत का नक्शा, भारत का क्षेत्रफल कितना है, भारत की स्थिति और विस्तार, भारत की भौगोलिक स्थिति

भारत का सबसे ऊंचा पर्वत (India Highest Mountain) कौन सा है, इस बारे में सब जगह अलग-अलग जवाब दिया रहता है. फिर भी ज्यादातर जगहों पर भारत की सबसे ऊंची पर्वत चोटी K-2 या गॉडविन ऑस्टिन (Godwin Austin) को ही बताया जाता है, जिसकी ऊंचाई 8,611 मीटर है. इसे भारत में हिमालय की सबसे ऊंची चोटी कहा जाता है. यह दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी (एवरेस्ट के बाद) है और यह PoK के अंतर्गत आती है.

वहीं, कुछ जगहों पर कंचनजंगा (Kangchenjunga) को भारत की सबसे ऊंची चोटी बता दिया जाता है, जो कि सिक्किम राज्य में स्थित है और इसका कुछ हिस्सा नेपाल में भी आता है. यह दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी (K-2 के बाद) है. इसकी ऊंचाई 8,586 मीटर है. सही उत्तर यही है कि K2 भारत की सबसे ऊंची चोटी है. दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट की ऊंचाई लगभग 8,848 मीटर है, जो कि नेपाल में स्थित है.

tallest highest mountain in the world Highest Mountain in the World

Tags : भारत का भूमंडलीकरण, भारत का नक्शा, भारत का क्षेत्रफल कितना है, भारत में कितने राज्य और कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं, भारत में कितने प्रदेश हैं, भारत में 28 राज्य कौन-कौन से हैं, अखंड भारत में कितने देश हैं, क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा छोटा राज्य, भारत की स्थिति और विस्तार, भारत की भौगोलिक स्थिति, भारत की स्थलीय एवं समुद्री सीमा का, bharat ka kshetrafal kitna hai, bharat ka sabse bada rajya, bharat ka naksha, bharat ka bhugol upsc, bharat ke padosi desh, bharat me kitne rajya hai, india global map, india geography facts in hindi, india geographical map notes, india geographical area in world, bharat ka bhoogol

Comments